Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी फरहान खान (21) निवासी लक्ष्मी टॉकीज के पास, थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार किया है।

फरियादी कमाल उद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटे की बारात में जाने के दौरान अज्ञात चोर घर से सोने-हीरे की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीसीपी अभिनव चौकसे, एडीसीपी शालिनी दीक्षित और एसीपी अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व सायबर डेटा के आधार पर आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी से करीब ₹22 लाख का मसरूका बरामद किया, जिसमें हीरे जड़ा हार, सोने का हार, नकदी और एक एक्टिवा वाहन शामिल है। आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला और पुलिस टीम – उपेंद्रनाथ सिंह, सर्वेश सिंह, अंतराम यादव, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सतीष यादव, विजेंद्र राजपूत, शुभम (सायबर सेल) सहित अन्य पुलिसकर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *