Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने उड़ीसा से लाकर भोपाल में गांजा बेचने वाले दो को किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर क्राइम ब्रांच भोपाल कार्रवाई करने में जुड़ गया है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल में बेचते थे और इससे बड़ा मुनाफा कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अनस उर्फ दाना, जो थाना गौतम नगर का निगरानी बदमाश है और पहले से ही जिला बदर किया जा चुका था, इस नशे के कारोबार में कामना यादव उर्फ खुशी भी शामिल हैं। पुलिस ने एमपी नगर स्थित यश बैंक के सामने खाली मैदान में दबिश देकर दोनों को एक ग्रे रंग के ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा, जिसमें तलाशी लेने पर क्राइम ब्रांच पुलिस को गांजा मिला। बताया जा रहा है कि अनस उर्फ दाना के खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज हैं, जिनमें लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *