एकल सत्य समाचार, भोपाल। जिला शिक्षा केंद्र भोपाल के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ओपी शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। इस संबंध में एकल सत्य समाचार से बातचीत करते हुए डीपीसी शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऑडियो में जिन पैसों की बात हो रही है, वे रिश्वत नहीं बल्कि सरकारी राशि है, जो एडवांस के रूप में दी गई थी।
ओपी शर्मा ने कहा, “मैंने केवल सरकारी कार्य के लिए दी गई एडवांस राशि की वापसी को लेकर कॉल की थी। इसे कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, ताकि मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।”
उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के अनुसार राशि दी जाती है और नियमानुसार उसका हिसाब भी मांगा जाता है। “यह पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होती है,” शर्मा ने कहा।
डीपीसी शर्मा ने इस बात से साफ इनकार किया कि उन्होंने किसी कर्मचारी से पद या कार्य के बदले पैसे की मांग की है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाएं दुर्भावनापूर्ण हैं और इस मामले में वे वांछित कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे।










Leave a Reply