Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement
भोपाल में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने जलाया पुतला, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान मौजूद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

सनवर पटेल ने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भाव और विकास का दुश्मन है और इस्लाम धर्म निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता। उन्होंने पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले को इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि भारत का मुस्लिम समाज इस हमले की कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों पर हमला मानवता के खिलाफ है और मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, शहरयार अहमद, इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

भोपाल रेलवे में अपराध पर लगाम — SP राहुल कुमार लोढ़ा की अगुवाई में जीआरपी का तगड़ा एक्शन

कय्यूम पठान क्राइम रिपोर्टर

भोपाल जीआरपी ने SP राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में अपराध पर जबरदस्त लगाम कस दी है। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच केवल चार महीनों में पुलिस ने 450 मोबाइल फोन बरामद किए और करीब 1.91 करोड़ रुपये की चोरी गई संपत्ति पीड़ितों को लौटाई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

इस अभियान के दौरान 204 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 58 अभी भी जेल में हैं। इसके साथ ही चोरी, झपटमारी और नकबजनी में लिप्त 10 बड़े गैंग्स का भंडाफोड़ किया गया। चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म्स पर दबिश देकर लाखों की चोरी गई सामग्री बरामद की गई। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों के शातिर अपराधी भी इस कार्रवाई में पकड़े गए।

SP राहुल कुमार लोढ़ा ने स्पष्ट कहा कि रेलवे में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर प्लेटफॉर्म और हर कोच पुलिस की निगरानी में है। यह अभियान साबित करता है कि अगर नेतृत्व मजबूत हो, तो रेलवे जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचती।

शातिर अपराधी जीतेन्द्र धाकड़ का काला सच उजागर, ब्लैकमेलिंग से लेकर तांत्रिक क्रियाओं तक फैला है अपराध का जाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में कपिल राजपूत से 10 लाख रुपए वसूलने वाले जीतेन्द्र धाकड़ का आपराधिक इतिहास एक बार फिर सामने आया है। जीतेन्द्र, जो पहले भी कई मामलों में लिप्त पाया जा चुका है, अब ब्लैकमेलिंग और युवतियों के शोषण जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त पाया गया है।

पूर्व विधायक जसवंत सिंह पटेल (स्व.) की नातिन पूर्वी के साथ मिलकर अपनी पत्नी के अंतरंग पलों का वीडियो वायरल कर चुका जीतेन्द्र गोविंदपुरा थाने में अपराध दर्ज होने के बावजूद बेखौफ घूमता रहा। वर्ष 2022 में बागसेवनिया पुलिस से बचने के चक्कर में तीन मंजिला होटल से कूदने पर उसका पैर टूट गया था। वह बीयू की एक नि:संतान महिला योगा टीचर के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा गया था।

तंत्र-मंत्र से लेकर गैंग ऑपरेशन तक में लिप्त, पुलिस के लिए बना चुनौती

जल्द अमीर बनने के चक्कर में एक तांत्रिक के कहने पर जीतेन्द्र ने छिंदवाड़ा की एक लड़की को निर्वस्त्र कर बरेली के जंगल में काली तांत्रिक क्रिया कराई थी। रायसेन पुलिस ने उसे पकड़कर छोड़ दिया था। कपिल राजपूत, जिसने उसे 10 लाख दिए थे, वही जीतेन्द्र के गैंग का अहम सदस्य था, जो बाद में अलग हो गया।

कपिल के खिलाफ रेप की शिकायत करने वाली युवती भी जीतेन्द्र की खास राजदार बताई जा रही है। नारायण नगर में कपिल और युवती की पहली मुलाकात भी जीतेन्द्र ने ही करवाई थी।

इतना ही नहीं, 15 मार्च को जीतेन्द्र एक छात्रा से 12 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। उसका साथी सचिन पटेल अब भी बरेली में खुलेआम घूम रहा है।

जीतेन्द्र का गुरू बजरंगी, जो पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पैसे लेने आया था, गिरोह की ठगी की तरकीबें खुद बनाता है। भोपाल, जबलपुर और रायसेन की कई लड़कियों की जिंदगी यह गिरोह बर्बाद कर चुका है, जिसमें 15 से ज्यादा लड़के-लड़कियां शामिल हैं।

कश्मीर में आतंक का तांडव, 27 लोगो की मौत 12 घायल

कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला बेहद भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हमले को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना होंगे ताकि हालात का जायजा ले सकें और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकें। घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नज़र रखी जा रही है।

वक्फ अधिनियम की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड देश में नंबर 1 घोषित

नई दिल्ली, 28 मार्च 2025 – अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (MoMA) और IIT दिल्ली के सहयोग से वक्फ अधिनियम 1995 के क्रियान्वयन को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन दिल्ली में हुआ। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के वक्फ बोर्डों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। खासतौर पर मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की सराहना, जिसे देशभर में पहला स्थान मिला। वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पंजीयन और ई-मैनेजमेंट में उत्कृष्ट कार्य के लिए बोर्ड को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से बधाई दी गई। इस बैठक में IIT दिल्ली के प्रोफेसर, NIC के तकनीकी निदेशक और MoMA के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जो यह दर्शाता है कि वक्फ प्रबंधन में तकनीकी और पारदर्शिता को अब प्राथमिकता दी जा रही है। अगली समीक्षा बैठक भोपाल में आयोजित की जाएगी, जिसमें संपत्तियों के सत्यापन, पंजीकरण, लेखा परीक्षण और कानूनी विवादों जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

नाबालिग से बर्बरता करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई तेजी

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक नाबालिग के साथ हुई बर्बर घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही समय में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 16 वर्षीय पीड़ित सुबूर शेख ने थाना गौतम नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एमपी नगर स्थित चेतक ब्रिज के पास एक कॉफी शॉप से उसका अपहरण कर उसे जबरदस्ती ले जाया गया, जहां उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया और इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामला एमपी नगर थाने को सौंपा, जहां अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की सख्त कार्रवाई और तेजी से की गई छानबीन के चलते सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों में अरहम उर्फ अजीम, शान उर्फ उमान उर्फ डिसेंट, शानू उर्फ आशिम, मोहम्मद अल्ताफ और अरवाज शेख शामिल हैं। इनमें एक आरोपी पहले से ही जेल में निरुद्ध था। हालांकि पुलिस की इस घटना में तवा तोड़ कार्रवाई से पीड़ित गौतम संतुष्टि मिल गई होगी लेकिन अपराधियों के हौसले देखकर राजधानी भोपाल की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही राजधानी भोपाल इन दिनों क्राइम की राजधानी के नाम से जानी जा रही है ना तो पुलिस अपराध रोक पा रही है और ना अपराधियों में खाकी का डर देखने को मिल रहा है कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस द्वारा चलाए गए सारे अभियान जमीन पर बेअसर साबित हुए अपराध विशेषज्ञ की माने तो पुलिस थानों में 107-16 कर के छोटे-मोटे अपराध को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन बड़े-बड़े अपराध रोकना पुलिस के लिए चुनौती सा बन गया है पिछले 1 महीने में अगर थाने में दर्द हो रहा है अपराधों पर नजर डाली जाए तो अपराधियों के बढ़ते हुए हौसले स्पष्ट हो जाएंगे बढ़ते अपराध का कारण एक और राजनीतिक संरक्षण की ओर भी संदेह व्यक्त करता है

प्यार में अंधी पत्नी ने रचा खौफनाक खेल, सांप के ज़रिए छुपाना चाहा कत्ल का राज!

बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने के बाद ऐसा षड्यंत्र रचा की लोगों के होश उड़ गए घटना को देखकर लोग भयभीत हो गए मुस्कान की बेवफाई के बाद लगातार पत्नी के प्रेमियों के साथ हत्या की नई-नई घटनाएं सामने आ रही है उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविता नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या कर दी। दो दिन पहले अमित की लाश उसके घर के बेड पर मिली थी। लाश के पास एक सांप भी पड़ा था, जिससे पहली नजर में मामला सांप के काटने का लगा। लेकिन जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तो सच्चाई सामने आई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी। पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पूरे देश में बेवफा पत्नियों के खूबसूरत चेहरे के पीछे छुपी हैवानियत सामने निकाल कर आ रही है

समाचार पत्रों ने 48 घंटे की समयसीमा पर जताई आपत्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित राजधानी के समस्त छोटे और मंझोले समाचार पत्रों के प्रकाशकों ने हाल ही में आर.एन.आई. और पी.आई.बी. द्वारा लागू की गई 48 घंटे की समयसीमा पर आपत्ति जताई है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सेवा पोर्टल पर प्रत्येक अंक को 48 घंटे में दर्ज करने का नया नियम छोटे समाचार पत्रों के लिए मानसिक दबाव बन गया है। उनका कहना है कि अधिकांश छोटे अखबार बाजार स्थित प्रेसों में छपते हैं, जहां समय पर छपाई न होने के कारण देरी स्वाभाविक है। इसके अलावा, छोटे अखबारों के पास आवश्यक तकनीकी संसाधनों जैसे कंप्यूटर या स्मार्टफोन की भी कमी है, जिससे समयसीमा का पालन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार पारिवारिक या निजी कारणों से भी प्रकाशक समय पर अपडेट नहीं कर पाते। ऐसे में सरकार से अनुरोध किया गया है कि इस नियम में लचीलापन लाया जाए ताकि छोटे समाचार पत्रों को अनावश्यक दबाव का सामना न करना पड़े।

राजधानी भोपाल में बदमाशों का आतंक: नशा करने से रोका तो युवक की गाड़ी में लगाई आग

भोपाल। राजधानी के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला काजी कैंप इलाके का है, जहां कुछ बदमाशों ने महज नशा करने से मना करने पर एक युवक की एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, फराज नामक युवक ने अपने घर के नीचे नशा कर रहे 3-4 बदमाशों को टोका, जिससे नाराज़ होकर आरोपियों ने उसकी एक्टिवा में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही टीला जमालपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। राजधानी में बदमाशों का इस तरह से बेखौफ घूमना स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रहा है।

दिव्यांग प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, प्रेम प्रसंग बना खून की वजह

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के अलावा एक दिव्यांग व्यक्ति से प्रेम संबंध था। जब पति को इसकी भनक लगी और उसने विरोध किया, तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। दोनों ने मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पति की हत्या कर दी गई हो। इससे पहले जयपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को नशीली दवा देकर मौत के घाट उतार दिया था। बीकानेर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर अपने पति की हत्या की थी। इन घटनाओं ने न सिर्फ रिश्तों की पवित्रता को ठेस पहुंचाई है बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्तों में बढ़ती दरारें, संवाद की कमी और नैतिक मूल्यों का पतन ऐसे अपराधों को जन्म दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के जघन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अपराधियों को कड़ा संदेश दिया जा सके। प्यार के नाम पर हो रही इन क्रूरताओं ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं भावनाएं इंसानियत से ऊपर तो नहीं होती जा रहीं।