Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल में इमानदारी की मिसाल: ATM से निकली पराई रकम युवक ने लौटाई


अमित सेन ने दिखाई सच्चाई की ताकत!

भोपाल। आज के समय में जब छोटी-छोटी बातों पर लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं, वहीं शहर के एक युवक ने ऐसी मिसाल पेश की है जिसने समाज में फिर से विश्वास जगा दिया है। अमित सेन नामक युवक को एटीएम से किसी और के निकले हुए पैसे मिले। बिना देर किए अमित सेन सीधे थाना गौतम नगर पहुँचे और वहां मौजूद टी.आई. महेन्द्र ठाकुर को पूरी घटना की जानकारी दी।

युवक ने स्पष्ट कहा कि यह पैसा उसका नहीं है और इसे इसके वास्तविक मालिक तक लौटाया जाना चाहिए। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कराया। इसके बाद अमित सेन ने बैंक मैनेजर को लिखित आवेदन देकर संपूर्ण राशि वापस बैंक में जमा करा दी।

बैंक अधिकारियों ने युवक की ईमानदारी की सराहना करते हुए आगे की आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे उदाहरण समाज में भरोसा और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

अमित सेन की यह ईमानदारी इस बात का प्रमाण है कि सच्चाई आज भी जिंदा है, बस निभाने वाले लोग कम हैं। उनकी यह पहल न केवल एक नागरिक कर्तव्य का उदाहरण है बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बनने वाली घटना भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *