Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने जलाया पुतला, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान मौजूद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

सनवर पटेल ने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भाव और विकास का दुश्मन है और इस्लाम धर्म निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता। उन्होंने पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले को इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि भारत का मुस्लिम समाज इस हमले की कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों पर हमला मानवता के खिलाफ है और मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, शहरयार अहमद, इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *