Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement
नवेद खान को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष भोपाल बनाया गया।

भोपाल, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद कादरी की संस्तुति पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मो. अश्फाक आरिफ खान ने भोपाल – मध्य प्रदेश निवासी इंचार्ज मध्य प्रदेश – आल न्यूज टाइम्स (न्यूज चैनल) एवं पत्रकार भोपाल – खबर गति न्यूज नवेद खान को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष भोपाल बनाया है और आशा व्यक्त की है कि वे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत संघर्षशील रहेंगे।
नवेद खान को जिला अध्यक्ष भोपाल बनाये जाने पर मोहम्मद परवेज़, मसूद जावेद कादरी, गिरीराज सिंह, रंजीत कुमार सम्राट, मो. एजाजुल हक़, सैय्यद जाकिर हुसैन, मोहम्मद ताबिश, मिर्जा शफीक बेग, जावेद खान, एस के जागीरदार, इंसाफ कुरैशी, मोहम्मद इश्हाक मदनी, सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, रविंद्र नाथ झा, रजिउर रहमान पंकज कुमार झा, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद हसन शहडोल, वरिष्ठ संपादक रशीद हसन कटनी, हमीद कुरैशी इंदौर, जीत आज तक जाहिद मंसूरी इंदौर , मुन्ना खान खरगोन, अनिसुद्दीन प्रधान संपादक दैनिक मिराज इंदौर, राकेश जी, झज्जर हरियाणा, गौरव कुमार नर्मदापुरम होशंगाबाद, तालिब हुसैन जबलपुर, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष शकील खान, भोपाल के मनीष राजू – इंडिया हेड न्यूज़, शादाब खान- खबर भारत न्यूज़, आदिल खान- रेट 9 न्यूज़, वरिष्ठ पत्रकार दीपक ठाकुर- खबरों की रोशनी न्यूज़, शाहिद खान- दबंग पीपुल्स मैग्जीन, जुबेर खान- एमपी हलचल न्यूज़, नफीस खान – दैनिक अपना लक्ष्य न्यूज़ पेपर, वरिष्ठ पत्रकार फिरदौस अंसारी- डी 5 एल न्यूज़ चैनल,इकबाल खान? एकल सत्य न्यूज़। शानू खान- खबर भारत, शावर अली- केके डी न्यूज चैनल, नितिन अली – खबरों की रोशनी, संतोष सिंह चौहान- न्यू साधना न्यूज़ आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

ईद मिलन समारोह में खालिक मकरानी को किया गया सम्मानित

भोपाल। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मध्य प्रदेश द्वारा राजधानी भोपाल में ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने शिरकत की और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। समारोह के दौरान “मकरानी समाज जिला भोपाल” के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार खालिक मकरानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा, पत्रकारिता और सामुदायिक एकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। मंच द्वारा दी गई इस सराहना ने उपस्थितजनों को प्रेरित किया और कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – बार बंद, माफ़िया बंद-शहर में मचा हड़कंप!

भोपाल की शांत रातों में जब पूरा शहर नींद में डूबा था, तभी प्रशासन ने वो फैसला लिया जिसने शराब कारोबारियों की नींद उड़ा दी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और उनकी टीम ने एक सख्त ऑपरेशन के तहत जिले के 84 एफएल-2 और एफएल-3 लाइसेंसधारी बारों में से 59 बारों पर सील की कार्रवाई की। नियमों की अनदेखी और अधूरी दस्तावेज़ी प्रक्रिया के चलते 51 रेस्टोरेंट बारों में से 38 और 31 होटल बारों में से 20 को ताले जड़ दिए गए। ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसे लोक स्वास्थ्य और जनसुरक्षा के मद्देनज़र अंजाम दिया गया।
इसी के साथ दूसरी बड़ी कार्रवाई ने इस ऑपरेशन को ‘डबल धमाका’ बना दिया – बैरागढ़ में एक डस्टर कार से 38 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आँकी गई। शाहरुख अली और शाकिर अली नामक आरोपी मौके पर गिरफ्तार हुए, और उन पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) व (2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है – अब भोपाल में अवैध शराब का कारोबार नहीं चलेगा। कानून की गिरफ्त अब तेज़ है और शराब माफियाओं की सांसें थमी हुई हैं। अगला नंबर किसका होगा – ये डर अब हर ग़ैरकानूनी धंधे वाले के मन में घर कर चुका है।

फहीम बख्श बने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भोपाल। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता फहीम बख्श को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। फहीम बख्श, जिन्हें आमतौर पर ‘फहीम नेता’ के नाम से जाना जाता है, ने कांग्रेस पार्टी और विधायक आरिफ अकील के साथ अपने जुड़ाव की शुरुआत महज 9 वर्ष की उम्र में की थी। लगभग 45 वर्षीय फहीम नेता ने अपनी पूरी उम्र पार्टी और अकील परिवार की सेवा में समर्पित की है। नियुक्ति की खबर सुनते ही शहरवासियों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा और दशकों की सेवा को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल में करोड़ों के घोटाले का उपयंत्री पर गंभीर आरोप

भोपाल के माध्यमिक शिक्षा मंडल में वर्ष 2023 के दौरान बिना कार्यपालन यंत्री की नियुक्ति के करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों के भुगतान में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में मंडल में कोई कार्यपालन यंत्री पदस्थ नहीं था, जबकि संविदा के माध्यम से दिनांक 20 सितंबर 2023 को एक वर्ष के लिए कार्यपालन यंत्री की नियुक्ति की गई। इस अवधि में उपयंत्री विनोद कुमार मंडराय ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर स्वयं ही निर्माण कार्यों के रनिंग एवं अंतिम देयकों का प्रमाणीकरण कर करोड़ों रुपये का भुगतान करवा दिया।
लोक निर्माण विभाग के वित्तीय शक्तियों की पुस्तिका 1995 के अनुसार, यह अधिकार केवल कार्यपालन यंत्री को होता है, जबकि उपयंत्री को ऐसा कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के देयकों का भुगतान कराना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि विभाग के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी भी है। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए विभाग ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर मामला जांच के अधीन कर दिया था पर माध्यम शिक्षा मंडल में किसी भ्रष्टाचार की जांच इतनी आसानी से हो जाए यह संभव ही नहीं क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल में एक ही भ्रष्टाचारी नहीं है इस भ्रष्टाचार के खेल में कई अधिकारी अपनी भूमिका निभा रहे हैं जांच कमेटी टीम तो गठित की गई है लेकिन इसमें भी लीपापोती कर के मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंडल से रिटायर हुए अब्दुल मुईद खान ने सचिन से लेकर मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री तक की है लेकिन मुईद खान को न्याय की किरण कहीं से नजर नहीं आ रही है

विनोद कुमार मंडराय पर पहले से भी लंबित हैं शिकायतें, कार्रवाई की मांग तेज

उपयंत्री विनोद कुमार मंडराय के विरुद्ध पूर्व में भी कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता द्वारा 25 नवंबर 2024 और 17 जनवरी 2025 को अध्यक्ष और सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल को प्रस्तुत की गईं शिकायतों में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि मंडराय ने दस्तावेजों में फर्जी जानकारियाँ अंकित कर विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुँचाया।
शिकायत में तालिका ‘ए’ के अंतर्गत सरल क्रमांक 01 से 21 तथा परिशिष्ट 03 से 23 तक दस्तावेजों को संलग्न किया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ समयसीमा में जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर समय पर जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस मामले को उच्च न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से चुनौती देंगे इसके साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि जांच लंबित रहने के दौरान उपयंत्री साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से भवन कक्ष से हटाने की भी मांग की गई है। अब सभी की निगाहें मंडल प्रशासन पर टिकी हैं कि वह कब इस मामले में ठोस कदम उठाता है। या फिर माध्यमिक शिक्षा मंडल में हुए पुराने घोटाले के साथ इस गंभीर आरोप को भी दरकिनार कर उपन्यत्री विनोद कुमार मंडराय को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

इनका कहना है
अतिरिक्त सविन प्रियंका गोयल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले के लिए जांच समिति गठित कर दी गई थी लेकिन उसमें एक जांच सदस्य का ट्रांसफर हो गया था अब दूसरे सदस्य जोड़कर जांच की जाएगी लेकिन जांच के संबंध में एकल सत्य समाचार पत्र के द्वारा पूछा गया कि कब तक जांच चलती रहेगी तो उन्होंने बताया कि जांच कब तक चलेगी यह स्पष्ट नहीं बता सकते हैं अब यह जांच कब तक होती है और इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही अब देखना यह है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल में इस भ्रष्टाचार की जांच होकर दोषी पर कार्रवाई होती है या फिर इसी तरह से जांच समिति के सदस्य ट्रांसफर होते रहेंगे और ट्रांसफर के नाम पर जांच को लंबे समय तक खींचा जाएगा। ताकि भ्रष्टाचार के आरोपी उप यंत्री विनोद कुमार मंडराय उच्च अधिकारियों से मिलकर शिक्षा मंडल में घोटाले और भ्रष्टाचार करते रहेंगे शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि मां पुस्तिका अधिनियम का उल्लंघन करते हुए उपयंत्री ने इतने निर्माण कार्य करवाए हैं कि उनकी सही से अगर जांच हो जाए तो मध्य प्रदेश में एक और भ्रष्टाचार की गूंज भारत के हर कोने में सुनाई देगी।

रानी कमलापति स्टेशन पर पुलिस की नाकामी उजागर, शराबियों के सामने बेबस नजर आई वर्दी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दीनों क्राइम की राजधानी बन गई है जिसको अब ऐसा लगता है कि पुलिस प्रशासन के लिए बढ़ते अपराध को रोक पाना मुमकिन हो गया है पहले तो आम जनता गुंडागर्दी का शिकार हो रही थी लेकिन अब खाकी वर्दी खुद ही सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश में किसी खाकी वर्दी धारी पर हमला हुआ है यह पहला मामला नहीं है रानी कमलापति स्टेशन पर देर रात हुए हंगामे ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे में धुत तीन युवकों ने स्टेशन पर खुलेआम उत्पात मचाया और रोकने पर हेड कांस्टेबल नजर दौलत की पिटाई कर दी, उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर पहुंचे दूसरे पुलिसकर्मी भी शराबियों के आगे लाचार नजर आए और बहाने बनाते हुए पीछे हट गए। आरोपियों के द्वारा “हिंदू भाई हो, हट जाओ” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पुलिस को बेइज्जत करना, यह दिखाता है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है। बंसल वन के पास रोजाना देर रात तक शराबियों का जमावड़ा रहता है, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने महज एक आरोपी को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर ली, जबकि बाकी दो आरोपी अब भी फरार हैं। सवाल ये उठता है कि जब वर्दीधारी ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों की रक्षा कैसे होगी?

इनका कहना है

रेलवे अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने चर्चा में बताया कि हेड कांस्टेबल नजर दौलत के साथ तीन आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी जिसमें से एक आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी अन्य आरोपियों की गाड़ी के नंबर से तलाश की जा रही है जिनको जल गिरफ्तार किया जाएगा

भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा समेत चोरी के छह वाहन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में बैटरी चालित ऑटो चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी महेन्द्र राजपूत (22 वर्ष), निवासी विजासन माई मंदिर के पास नरेला शंकरी, अयोध्यानगर, भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2025 को रात करीब 10 बजे उनके घर के बाहर खड़ा उनका बैटरी चालित ऑटो (क्रमांक MP04-YA-4648) कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-2 डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। अति. पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

लगातार खोजबीन के दौरान पुलिस टीम ने रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया से तीन संदिग्धों को चोरी गए ई-रिक्शा के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में आदर्श राजपूत उर्फ गोलू राजपूत (20 वर्ष), निवासी झुग्गी नं. 295, रूपनगर, थाना अशोकागार्डन, मूल निवासी सलामतपुर जिला रायसेन, तथा दो विधि विरुद्ध बालक (दोनों 16 वर्षीय) शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने अयोध्यानगर थाना क्षेत्र से पांच और अशोकागार्डन थाना क्षेत्र से एक वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल छह वाहन बरामद किए, जिनमें ई-रिक्शा, दो पल्सर मोटरसाइकल, एक डीलक्स मोटरसाइकल, एक एक्टिवा स्कूटर और एक एक्सिस स्कूटर शामिल हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।

मदीना रूबात मे हाजियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए मकरानी समाज ने सोप ज्ञापन

मुस्लिम समाजों के मदीना रूबात मे हाजियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए मकरानी समाज ने सोप ज्ञापन ने भोपाल रियासत की शाही औकाफ के प्रशासकीय प्रबंधक से मुलाकात कर , मदीना रूबात के संबध मे चर्चा की ओर मोहतरमा सबा साहिबा को मदीना रुबात को लेकर सभी मुस्लिमों समाजों के अध्यक्षों के साथ ज्ञापन दिया, एवं वही मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब हाजी सनव्वर पटेल जी से भी मुलाकात कर मदीना रूबात मे हाजियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा हुई जिस मे मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी सनव्वर पटेल साहब ने बताया की हम पूरी कोशिश कर रहे है रुबात बचाना चाहिए उन्होंने बताया की उन्होने देश के प्रधानमंत्री जी, देश के विदेश मंत्री जी, देश के अल्पसंख्यक मंत्री जी को और प्रदेश के मुख्य मंत्री जी को इस संदर्भ में पत्र लिख चुके हैं,

सनव्वर पटेल जी ने आश्वस्त किया कि यह लड़ाई मे वह सभी समाज संगठनों के साथ मिल कर संयुक्त रूप से लड़ेंगे, और यह भरोसा दिलाया कि, जल्द ही मदीना रुबात के मसाईल हल करने की कोशिश करेगें, वही भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी जी को भी ज्ञापन दिया, इस दौरान सभी समाजों के अध्यक्षों और जिम्मेदार मोजूद रहे, “जिसमें मकरानी समाज जिला के अध्यक्ष खालिक मकरानी पत्रकार” और कमेटी के जिम्मेदारान नदीम अहमद मकरानी एडवोकेट, अकबर मकरानी औरंगजेब मकरानी भी उपस्थित रहे।

भोपाल में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने जलाया पुतला, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान मौजूद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

सनवर पटेल ने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भाव और विकास का दुश्मन है और इस्लाम धर्म निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता। उन्होंने पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले को इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि भारत का मुस्लिम समाज इस हमले की कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों पर हमला मानवता के खिलाफ है और मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, शहरयार अहमद, इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

भोपाल रेलवे में अपराध पर लगाम — SP राहुल कुमार लोढ़ा की अगुवाई में जीआरपी का तगड़ा एक्शन

कय्यूम पठान क्राइम रिपोर्टर

भोपाल जीआरपी ने SP राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में अपराध पर जबरदस्त लगाम कस दी है। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच केवल चार महीनों में पुलिस ने 450 मोबाइल फोन बरामद किए और करीब 1.91 करोड़ रुपये की चोरी गई संपत्ति पीड़ितों को लौटाई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

इस अभियान के दौरान 204 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 58 अभी भी जेल में हैं। इसके साथ ही चोरी, झपटमारी और नकबजनी में लिप्त 10 बड़े गैंग्स का भंडाफोड़ किया गया। चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म्स पर दबिश देकर लाखों की चोरी गई सामग्री बरामद की गई। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों के शातिर अपराधी भी इस कार्रवाई में पकड़े गए।

SP राहुल कुमार लोढ़ा ने स्पष्ट कहा कि रेलवे में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर प्लेटफॉर्म और हर कोच पुलिस की निगरानी में है। यह अभियान साबित करता है कि अगर नेतृत्व मजबूत हो, तो रेलवे जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचती।