भोपाल। थाना टीटी नगर पुलिस ने शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 10 दोपहिया मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-1) श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त (टीटी नगर संभाग) श्रीमती अंकिता खातनकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
घटना का विवरण
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को फरियादी तरुण सिंह रावत ने अपनी मोटरसाइकिल (MP04 QQ 3639) तबाजी कैफे डिपो चौराहा के सामने पार्किंग में खड़ी की थी, जो कुछ समय बाद चोरी हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 677/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने बाणगंगा दशहरा मैदान के पास दो संदिग्ध युवकों को बिना नंबर प्लेट की R15 बाइक पर घूमते देखा। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कासिम उर्फ दानिश खां (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर और नदीम हसन (21 वर्ष) निवासी ऐशबाग बताया। वाहन की जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है।
मनोवैज्ञानिक पूछताछ में दोनों ने टीटी नगर, कोलार, अयोध्यानगर, अशोका गार्डन, शाहजहांनाबाद, गोविंदपुरा और हनुमानगंज क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
आरोपियों का विवरण
- नदीम हसन पिता नईम हसन (21 वर्ष)
निवासी – मकबरे वाली मस्जिद के पास, बाग फरहत आफजा, ऐशबाग, भोपाल
पूर्व प्रकरण – थाना कमलानगर में 379, 411 भादवि की चार बार चोरी के मामले दर्ज। - कासिम उर्फ दानिश खां पिता अस्सू खां (21 वर्ष)
निवासी – झुग्गी नं.2309, चार नाले के पास, राजीव नगर, मैदा मील रोड, एमपी नगर, भोपाल
पूर्व प्रकरण – थाना अरेरा हिल्स में अपराध क्रमांक 189/24, धारा 324(2), 351(2), 3(5) बीएनएस दर्ज।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि कन्हैया लाल यादव, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर तरुण कुमार, प्रआर जगदीश बेले, प्रआर शिशुपाल सैनी, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर अविनाश भारती, आर रितेश तिवारी, आर धर्मबीर सिंह, आर गोविन्द प्रजापति, आर जालम सिंह, आर भगवान दास, आर शिवचरन, तकनीकी सहायता में आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (जोन-1 कार्यालय) एवं आर मोहित दास (सायबर सेल) की भूमिका सराहनीय रही।








