राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर पुलिस के तत्परता के कारण अपराधियों के हौसले टूटे नजर आ रहे हैं जहां भोपाल पुलिस के कुछ कारनामों के कारण पुलिस चर्चा का विषय बनी रहती है वही अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रात यशोदा पैलेस के पास टहलते समय आदित्य राज सोनी से दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और गुप्त चारों की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। पुलिस ने इस कार्रवाई में न सिर्फ घटना में लूटा गया मोबाइल बरामद किया, बल्कि कुल 08 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। अयोध्या नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक चौहान निवासी अर्जुन नगर, जो पुताई का काम करता है और जिसका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी शाबान निवासी अर्जुन नगर, जो मजदूरी करता है, वह भी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना पाया गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे समेत पुलिस टीम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद










Leave a Reply