Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल में 108 एंबुलेंस सेवा फेल: घायल बच्चे और महिला को समय पर नहीं मिला इलाज

भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। देरी के कारण बच्चे को तुरंत इलाज नहीं मिल पाया।

यह पहली बार नहीं है जब राजधानी भोपाल में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही सामने आई हो। कुछ दिन पहले प्रभात चौराहे पर एक बस की टक्कर से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया क्योंकि घंटों इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूर होकर स्थानीय लोगों ने महिला के शव को लोडिंग थ्री-व्हीलर से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस सेवा आम जनता के लिए कारगर साबित नहीं हो रही है। लापरवाही और देरी के कारण गंभीर रूप से घायल लोग समय पर इलाज न मिलने से दम तोड़ रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता और एंबुलेंस सेवा की असफलता ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है, जिससे शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *