Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर बड़ा हादसा टला,सुपरवाइजर की सूझबूझ से बची यात्री की जान

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। विदिशा निवासी कपिल लीलानी (45) भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी आखिरी डिब्बे में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिर गए।

घटना के वक्त स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे रेलवे अटेंडेंट अरहम ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए शोर मचाया और पास ही मौजूद ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय को सूचित किया। मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए एमरजेंसी ब्रेक लगाई।

रेल कर्मचारियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से कपिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि यात्री को केवल मामूली खरोंचें आईं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन रोकी गई और फिर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद रवाना कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *