Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

भोपाल अवैध गैस रिफिलिंग से बड़ा हादसा टला,अधिकारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल

BHOPAL राजधानी भोपाल में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा लगातार प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। ताज़ा मामला थाना अशोका गार्डन क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित सम्राट कॉलोनी का है, जहां एक अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में अचानक आग लग गई।

दुकान में कई भरे और खाली सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ा विस्फोट होने की आशंका बन गई थी।सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है, और इसकी जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अधिकारियों को भी है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों और गैस रिफिलिंग करने वालों के बीच मिलीभगत के चलते यह खतरनाक कारोबार लगातार जारी है।

भोपाल में आए दिन सिलेंडर फटने और आगजनी की घटनाएं सामने आने के बावजूद खाद्य विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन अब तक सख्त रुख नहीं अपना रहे हैं। इस लापरवाही से शहर किसी ‘टाइम बम’ में तब्दील होता जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि थाना अशोका गार्डन पुलिस और खाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *