Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

निगम का संसाधन निजी फार्म हाउस में!

भोपाल-सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नगर निगम के ज़ोन-10 के AHO दिनेश पाल निगम के खर्चे पर अपना निजी कार्य करवा रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि निगम के कर्मचारी और डंपर उनकी निजी ज़मीन पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश पाल अपने निजी नारायण फार्म हाउस पर निगम कर्मियों से सेवाएं ले रहे हैं।

आरोप है कि ज़ोन-10 की सरकारी गाड़ी और डंपरों से कई दिनों से फार्म हाउस पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है तथा मालवा आदि गिराया जा रहा है। वीडियो में एक डंपर को भी फार्म हाउस के भीतर मालवा डालते हुए दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस फार्म हाउस का नाम नारायण फार्म हाउस है, जो उनके पिता नारायण पाल का है। नारायण पाल पूर्व में पार्षद और बीजेपी नेता रह चुके हैं।

यह पहला मामला नहीं है। नगर निगम में कई अधिकारी और कर्मचारी निगम के खर्चे पर निगम में नियुक्त 25-दिवसीय कर्मचारियों को अपने निजी कार्यों में लगातार लगाए रखते हैं। इससे साफ होता है कि निगम का अमला जनहित के कार्यों की जगह अफसरों और कर्मचारियों के निजी हित साधने में व्यस्त है।
जॉन 10 के AHO पाल से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि बरखेड़ा पठानी में मेरा निजी फॉर्म जरूर है लेकिन यह मालवा जो सरकारी डंपर से डलवाना बताया जा रहा है यह सरासर गलत है यहां पर दुर्गा जी बैठ रही हैं इसलिए कीचड़ होने के कारण मैंने एमपी नगर से मालवा उठाकर इस जगह पहुंचा है ना कि मैं अपने निजी फार्म पर पहुंचा है दुर्गा जी बैठने वाली है और इस जगह पर बहुत ज्यादा कीचड़ होती है इसलिए जो भी स्थान पास होता है वहां पर हम डलवा देते हैं इसमें मेरा निजी कोई स्वास्थ्य नहीं वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है इसके लिए मैं अपने उच्च अधिकारी से भी बात करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *