Ekal Satya News

आपकी आवाज, आपकी खबर

Advertisement

वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले युवकों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में गिरफ़्तारी

Bhopal-24 घंटे में सड़क पर तोड़फोड़ करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार
गांधी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर वाहनों में की गई तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए सिर्फ 24 घंटे के भीतर सभी अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ाती है।


कैसे हुई घटना?
थाना क्षेत्र में एक वाहन चालक और कुछ युवकों के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चालक का पीछा किया, लेकिन उसके न मिलने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर सड़क पर खड़ी अन्य गाड़ियों को निशाना बनाया और लगभग आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस सक्रिय हो गई।
• मौके का निरीक्षण
•सीसीटीवी फुटेज की जांच
•स्थानीय लोगों से पूछताछ
•तकनीकी विश्लेषण
इन सबके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. अनस
    पिता समीर अली खान, उम्र 22 वर्ष
    निवासी – मकान नंबर 37, साजिदा नगर, करबला रोड, भोपाल
  2. आरिश खान
    पिता परवेज खान, उम्र 24 वर्ष
    निवासी – साजिदा सुल्तान मस्जिद के पीछे, करबला रोड, भोपाल
  3. मोहम्मद अदनान
    पिता मोहम्मद रईस, उम्र 17 वर्ष
    निवासी – शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र, भोपाल
  4. केडी उर्फ फेस
    पिता मोहम्मद रफी, उम्र 22 वर्ष
    निवासी – मॉडल ग्राउंड, शाहजहानाबाद, भोपाल
  5. वाहिद
    पिता मोहम्मद सौरभ, उम्र 25 वर्ष
    निवासी – मॉडल ग्राउंड, कुए वाली मस्जिद, शाहजहानाबाद, भोपाल
  6. एक फरार आरोपी
    फरार आरोपी शान की तलाश जारी है।
    क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

    गांधी नगर पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *