मऊगंज में बड़ा बवाल हो गया, जहां आदिवासियों ने तहसीलदार, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों पर घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, महिला अधिकारी को बंधक बना लिया गया। घटना के दौरान आदिवासियों ने बंधक बनाए गए युवक रज्जन की हत्या कर दी। हिंसा के चलते एसडीओपी अंकित सुल्या भी ग्रामीणों के बीच घिर गए, जबकि कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घायलों को सिविल अस्पताल और आशीर्वाद अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मी अब भी वहां फंसे हुए हैं।
मऊगंज में हिंसा, महिला अधिकारी समेत कई घायल










Leave a Reply