भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 385.5 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों शुभम भोपरे (28) और सचिन पासी (33) को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी सतीश राउत फरार है। पहली छापेमारी मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां शुभम भोपरे को 350.250 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई शांति नगर जैन मंदिर के पीछे हुई, जहां सचिन पासी के पास से 35.250 लीटर शराब बरामद की गई। पूछताछ में शुभम भोपरे ने बताया कि वह फरार आरोपी सतीश राउत के लिए काम करता है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बीते 24 घंटे में कुल 700 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमपी नगर अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार










Leave a Reply